फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साफ्टवेयर में खराबी से झटका, सैकड़ों उपभोक्ताओं को गलत जारी हो गए बिल

Mon, 20 Apr 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड कार्यालय में पहुंचकर बिल की सही जानकारी जुटा रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

चंबा शहर सहित ग्रामीण इलाकों में गलत बिल जारी से होने से बढ़ी परेशानी
बोर्ड बोला- ऑनलाइन बिल जांचें उपभोक्ता, दुरुस्त कर दिया है सॉफ्टवेयर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल जारी हो गए हैं। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। उम्मीद से अधिक बिजली बिल आने के चलते उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
अधिक बिल देखकर उपभोक्ता बिजली बोर्ड के कार्यालय में पहुंचकर बिल की सही जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
दरअसल, बिजली बिल जारी करने वाले सॉफ्टवेयर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण गलत बिलिंग हुई। बोर्ड ने अब सॉफ्टवेयर को दुरुस्त करवा दिया है। साथ ही गलत जारी हुए बिलों को दुरुस्त करवाया जा रहा है। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी निर्देश दिए हैं कि बिजली बिल जमा करवाने की तिथि अप्रैल का अंतिम सप्ताह है। ऐसे में ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल की जांच करवा सकते हैं। सॉफ्टवेयर दुरुस्त होने के बाद गलत बिलों की समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली बिल ऑफलाइन माध्यम के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी उपभोक्ताओं तक बिजली बोर्ड पहुंचा रहा है। इससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। उपभोक्ताओं में रमेश कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, किरपा राम, वीरेंद्र सिंह और राजेश कुमार ने बताया कि उनके बिल इस बार गलत जारी हुए हैं। इससे उन्हें काफी राशि बिल में अंकित मिली है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में दिक्कत होना इसका कारण बताया है। ऑनलाइन माध्यम से अब उनके बिल सही हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड चंबा प्रथम के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि सॉफ्टवेयर में दिक्कतें होने के चलते यह समस्या पेश आई है। अब सॉफ्टवेयर की खामी ठीक हो गई है। ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता बिल की जांच कर सकते हैं। अब सही बिल ऑनलाइन माध्यम से दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें