फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भुनाड, वांगल पंचायतों में मनरेगा कार्यों का होगा सोशल ऑडिट

Mon, 20 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड की पंचायत भुनाड और वांगल में मनरेगा के तहत अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक करवाए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट होगा। सोशल ऑडिट प्रक्रिया 21 से 24 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

अंतिम ग्राम सभा 25 जुलाई को आयोजित होगी। जिला स्तरीय सोशल ऑडिट अधिकारी योगी भारद्वाज ने बताया कि इसका उद्देश्य मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता लाना और ग्रामीणों को विकास कार्यों की पूरी जानकारी देना है। उन्होंने दोनों पंचायतों के आम नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्थानीय सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सोशल ऑडिट प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सोशल ऑडिट स्रोत व्यक्ति से मिलकर पिछले वर्ष किए मनरेगा कार्यों की जानकारी ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें