फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-पांगी की चोटियों पर बर्फबारी, खेतों में बिछी गेहूं की फसल

Wed, 19 Apr 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कियाणी में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त गेहूं की फसल।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अप्रैल माह के बर्फबारी और मूसलाधार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। भरमौर और पांगी की चोटियों में 10.16 सेंटीमीटर ताजा हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम बीते दो दिनों से जारी है। इससे चंबा जिला में तापमान में आई गिरावट ने लोगों में कंपकंपी बढ़ा दी है। इसके साथ ही मूलसाधार बारिश से गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हड़ोठा के पास दोपहर 2:00 बजे पहाड़ी दरकने से चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे हाईवे पर एक घंटे तक छोटे और बड़े वाहनों की देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं। हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हाईवे प्रबंधन की मशीनरी और मेन पावर ने कड़ी मशक्कत के बाद 3:00 बजे तक हाईवे को वाहनों के लिए बहाल करवाया। लोगों में राकेश कुमार, दलीप कुमार, संजीव कुमार, मनजीत कुमार, पुरुषोत्तम, अंबिया राम, किशन चंद ने बताया कि भरमौर-पठानकोट हाईवे हड़ोठा के पास बंद हो जाने से उन्हें काफी देर हाईवे के बहाल होने का इंतजार करना पड़ा।



उधर, चंबा-हरदासपुरा-टीवी वार्ड के पास सरोथा नाले में एक बार फिर से पहाड़ी से भारी भूस्खलन ने वाहनों के पहिए जाम कर दिए। ककीयां, पनेला, कीड़ी, साहो, सिल्लाघ्राट, बरौर, सुंगल, कैला, जड़ेरा, पल्यूर, सराहण, भाला समेत दर्जनों पंचायतों के लोगों को वाया बालू-सुल्तानपुर होकर ही जिला मुख्यालय चंबा पहुंचाना पड़ा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में अलवास-किलाड़ मार्ग और सलूणी में एक मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद पड़ गया।
विज्ञापन




चुराह में ट्रांसफार्मर बंद, भरमौर में पेयजल योजनाएं प्रभावित



बारिश से चुराह उपमंडल के तहत आते परिक्षेत्र में सात ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आने के कारण दर्जनों गांवों में अंधेरा पसर गया है। बिजली गुल हो जाने से लोग अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पाए। वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी बारिश के चलते दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने से लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ा।















किसानी-बागवानी को भारी नुकसान



चंबा। बारिश और तेज तूफान के कारण जिले के किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ गई है। किसानों के खेतों में लहलहाने वाली गेहूं की फसल और बगीचों में फलदार पौधों पर आए फूल बारिश और तेज तूफान के कारण जमीन पर गिर गए हैं। मूसलाधार बारिश से कियाणी, राजनगर, उदयुपर, सरू, चिम्मा, परेल, तड़ोली, भनौता में गेंहू की फसल पूरी तरह से खेतों में बिछ गई है। किसानों में पवन कुमार, देशराज, टेक चंद, मनसा राम, हेम सिंह, जगदीश चंद, धर्मेंद्र कुमार, लोकिंद्र कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, हाकम चंद, जीवन कुमार, संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार अल सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश का क्रम पूरा दिन और रात भर जारी रहा। बुधवार अल सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश चलती रही। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की गेंहू की फसल खेतों में पूरी तरह से बिछ गई। उन्होंने बताया कि उनके खेतों में गेंहू की फसल बेहतरीन होने से अच्छी कमाई होने की संभावना थी। मगर अब मूसलाधार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कृषि विभाग से किसानों को हुए नुकसान की एवज में आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें