फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी की चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गिरा तापमान, बढ़ने लगी शीतलहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय उपमंडल पांगी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। लगातार हो रही बारिश ने सड़कों और रास्तों को जोखिमभरा बना दिया है। वहीं, वीरवार को पांगी की ऊंची चोटियों पर 12.7 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। जबकि निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से लोग अपने घरों में ही दुबककर बैठने को विवश दिखे। मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पांगी प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद पांगी में अल सुबह से ही हल्की बर्फबारी का क्रम आरंभ हो गया। पांगी की ऊंची चोटियों सुराल भटोरी, साछू, परमार, कुमार, पुंटों, और हुड़ान भुटोरी में 12.7 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। इससे लोग घरों में कैद हो गए। बर्फबारी और बारिश के चलते लोग ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्की लेते भी नजर आए। सर्दियों में जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क शेष विश्व से पूरी तरह से कट जाता है लेकिन, वीरवार को दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी का क्रम थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें