फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी और भरमौर में बर्फबारी, बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमपात के बाद का मनमोहक नजारा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
पांगी/भरमौर/चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी हुई है। इस वजह से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में दो इंच तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है जबकि कई ऊंचाई वाले इलाकों में छह इंच तक बर्फबारी होने की सूचना है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची चोटी कुगति, मणिमहेश, चौबिया और काली छौ में एक इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से क्षेत्र में प्रचंड शीत लहर चल रही है। इससे लोगों की दिक्कतों में भी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिला मुख्यालय में दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर के बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बादल छाने से लोगों को दिन के समय भी ठंड का अहसास होता रहा। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। इसके साथ ही आह्वान किया कि बर्फबारी के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर न निकले और सुरक्षित स्थानों पर रहें। गौरतलब है कि जिले में दिसंबर माह में भारी हिमपात होता रहता है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से आगामी दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें