फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में बर्फ के बीच फंसी निगम की तीन बसें, आधा दर्जन रूट बंद

Sun, 07 Feb 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारिश और बर्फबारी की वजह से भरमौर और होली का संपर्क दूसरी जगह से कट गया है। भरमौर में निगम की तीन बसें फंस गई हैं। यह सभी बसें लंबी दूरी की थीं जिन्हें रविवार को चंबा बस स्टैंड पहुंचना था लेकिन मार्ग बंद होने की वजह से भरमौर से नहीं निकल पाई। इसके अलावा खजियार और होली में फंसी बसों को मौसम सुधरने के बाद ही वहां से निकाला जा सका है।
विज्ञापन


 चंबा-भरमौर मार्ग पर ल्हासे गिरने से खड़ामुख तक भरमौर की ओर वाहनों की आवाजाही हो पा रही है। चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग तथा चंबा-डलहौजी वाया खजियार मार्ग पर ताजा बर्फ गिरी होने से यहां से कोई भी वाहन रविवार को पूरा दिन आवाजाही नहीं कर पाया।

उधर इस संबंध में एचआरटीसी चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा ने बताया कि एचआरटीसी की सेवा मौसम के हालात पर ही निर्भर करती है। भरमौर, होली, खजियार, डलहौजी व जोत मार्ग बसों की आवाजाही के लिहाज से संवेदनशील हैं। जैसे ही इन मार्गों पर बसेें चलाने की हरी झंडी मिलती है, परिवहन सेवा फिर से सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

 उधर, भारी बर्फबारी से चुुराह, सलूणी व चंबा उपमंडल के अधिक ऊंचाई वाले इलाके भी प्रभावित हुए हैं। उपायुक्त एम सुधा देवी ने मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें