फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांजू के दंतूई, मुंडा और कलप्रेई में हुआ तीन फुट ताजा हिमपात

Fri, 11 Dec 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चुराह की चरड़ा चांजू घाटी में जमकर हिमपात हुआ है। यहां के दंतूई, मुंडा व कलप्रेई गांव में तीन फुट तो निचले इलाके के गांव जैसे मैहला, शुमरा, पनिहारका सहित अन्य रिहायशी बस्तियों में एक से डेढ़ फुट तक ताजा बर्फ गिरी है। इससे यहां पर आमजन जीवन लगभग पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन



 हिमपात होने की वजह से यहां पर शुक्रवार की सुबह से बिजली आपूर्ति बंद हैं, तो देहरा गांव से आगे बर्फबारी से बिजली की तारें भी टूट गई हैं। इसके अलावा एक निजी बस, एक माल वाहक वाहन सहित दो चार टैक्सी वाहन आगामी कुछ दिनों तक यहां पर कैद होकर रह गए।


यहां के स्थानीय लोगों में से जगदीश, गुरुदयाल, होशियार सिंह, धर्म सिंह, नारायण दास व प्रहलाद ने बताया कि यह बर्फबारी यहां के किसानों और बागवानों के लिए वरदान साबित होगी। बावजूद इसके अति वृष्टि से लोगों की जान और संपत्ति को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

 लिहाजा मौजूदा समय में चांजू चरड़ा के बर्फबारी प्रभावित रिहायशी बस्तियों के लोग मौसम के हालात सुधरने तक अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।
 इनसेट
लोगों को सतर्क रहने की है जरूरत : एसडीएम
एसडीएम तीसा हितेश आजाद ने बताया कि पूरे उपमंडल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बावजूद इसके छुटपुट नुकसान के अलावा कहीं से खास नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें