फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बर्फबारी से 39 रूटों पर थमे एचआरटीसी के पहिये

विज्ञापन
चंबा-खज्जियार मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में रविवार देर रात हुई भारी बर्फबारी से 39 रूटों पर एचआरटीसी बस सेवा ठप पड़ गई। इसके चलते निगम को करीब ढाई लाख का घाटा उठाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकल रूट 16, भरमौर-होली के सात, बनीखेत-चुवाड़ी के पांच और 11 रूट तीसा क्षेत्र के प्रभावित हुए। निगम ने नुकसान रिपोर्ट तैयार कर ली है। साथ ही इस बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों में करीब एक फीट से लेकर तीन फीट तक हिमपात हुआ है। एक तरफ जहां एचआरटीसी की बस सेवाएं प्रभावित हुई है तो वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ गई है। आरएम चंबा राजेंद्र जम्वाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चंबा में 39 रूट प्रभावित होने से करीब 2.50 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें