भरमौर (चंबा)। जिला मुख्यालय में बुधवार को बारिश हुई तो वहीं भरमौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इससे जनजातीय क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोग भरमौर में अभी भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं।
बुधवार को जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खराब रहा। इस दौरान कई इलाकों में बारिश हुई वहीं, भरमौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई है।
भरमौर के मणिमहेश, कुगति, चौबिया, दरूणी धार, बडग्राम, तुंदा सहित अन्य चोटियों पर एक से दो इंच ताजा बर्फबारी होने का अनुमान है। इन दिनों भरमौर में मक्की, राजमाह सहित अन्य फसलों की बिजाई का काम चल रहा है। मगर पिछले कई दिनों से भरमौर में दोपहर बाद रोजाना बारिश हो रही है। इसकी वजह से भरमौर में पारा नीचे गिरता जा रहा है। रोजाना बारिश होने के चलते किसान खेतों में फसल की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं।