फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से जोत व खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर थमी वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
पांगी में बर्फबारी के बाद चारों तरफ बिछी बर्फ की चादर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार(चंबा)। बर्फबारी के बाद चंबा-जोत और खज्जियार लक्कड़मंडी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। पर्यटन स्थल जोत में करीब 60 सेंटीमीटर और खज्जियार में तीन इंच तथा लक्कड़मंडी मार्ग पर 45 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। देर रात हुई बर्फबारी से स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को भी यहां मौसम खराब रहा। इसके चलते लोगों को बर्फ में पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों और पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आह्वान किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद से चंबा में मौसम ने करवट ली है। इसके बाद वीरवार को पूरा दिन बारिश का क्रम जारी रहा। वीरवार को शाम के वक्त तापमान में भारी गिरावट के बाद जोत, खज्जियार, लक्कड़मंडी में हिमपात हुआ। बर्फबारी के चलते यहां ठंड काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बर्फबारी और बारिश होती रही। कुल मिलाकर मार्च में बर्फबारी से दिसंबर माह जैसा माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें