फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नाले में ग्लेशियर आने से चंबा की तीन टैक्सियां तैयारी में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से मंगलवार को वाया जेएंडके होकर पांगी को रवाना हुईं तीस सवारियों से भरी तीन टैक्सियां थम नाले में हिमखंड आने से तैयारी में फंस गईं। टैक्सियों में सवार लोगों ने पूरी रात कड़ाके की ठंड में ही काटी। जिस समय नाले में हिमखंड आया, उस समय टैक्सियां नाले से काफी दूर थीं। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, बीआरओ का एक डोजर जो नाले के साथ खड़ा था, वह हिमखंड की चपेट में आने से बर्फ में दब गया। इसे निकालने के लिए बीआरओ ने दूसरे डोजर को बुलाया। वहीं, कुल्लू से वापस पांगी जा रहे खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ भी थम नाले में हिमखंड आने की वजह से बीच रास्ते में फंस गए। खंड चिकित्सा अधिकारी और पैदल चलने में सक्षम अन्य यात्री बुधवार सुबह ढाई फीट बर्फ में पैदल ही पांगी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

यात्रियों ने तैयारी से किलाड़ तक का तीस किमी का सफर बर्फ में चलकर तय किया। इस तरह सुबह से लेकर शाम तक पैदल चलने के बाद बुधवार रात को यात्री पांगी मुख्यालय किलाड़ पहुंचे। जबकि, टैक्सी में कुछेक ऐसे यात्री भी सवार थे। जोकि पैदल चलने में असमर्थ थे, वे पांगी के लिए पैदल नहीं निकल पाए। ये यात्री अभी तक तैयारी के पास टैक्सियों में फंसे हुए हैं। यात्री मार्ग बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। मार्ग के शुक्रवार तक बहाल होने की उम्मीद है। क्योंकि बर्फ में डूबे डोजर को निकालने के बाद ही सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू हो पाएगा।
एसडीएम पांगी विश्रुत भारती ने बताया कि तैयारी के पास टैक्सी फंसने की सूचना उन्हें मिली है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ यात्री पैदल ही पांगी पहुंच गए हैं। यहां पर यात्री फंसे है वह ईलाका बीआरओ के अधीन है। इसलिए मार्ग को बीआरओ की टीम बहाल करेगी। जल्द ही मार्ग बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ डॉक्टर मोहिंद्र ने बताया कि थम नाले में हिमखंड आने से वह भी फंस गए थे। उन्होंने तैयारी से पांगी का सफर पैदल ही तय किया। उनके साथ टैक्सियों में सवार अन्य यात्री भी पांगी पैदल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें