फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेस्टरूम में निकला सांप, नींद छोड़ बाहर भागे चालक

Mon, 14 Sep 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा डिपो के रेस्टरूम का मामला, कुछ देर तक कमरे में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए चालक
विज्ञापन

बोले- रेस्टरूम में सुविधाएं नदारद, कई चालक किराये के कमरों तो कुछ बसों में पूरी कर रहे नींद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचआरटीसी के चंबा डिपो में चालकों के लिए बनाया गया रेस्टरूम अब आराम की जगह मुसीबत का ठिकाना बनता जा रहा है। रविवार रात यहां सो रहे चालकों को उस समय अपनी नींद बीच में छोड़नी पड़ी, जब कमरे में अचानक सांप निकल आया।
सांप देखते ही चालकों में हड़कंप मच गया और सभी कमरे से बाहर निकल आए। कुछ देर तक चालक कमरे में लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
रेस्टरूम की हालत देखकर सवाल उठता है कि यहां चालक आराम करें या किसी और खतरे का इंतजार। कमरे में कीड़े-मकौड़ों का डेरा है। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और फर्श भी खराब है। सोने के लिए रखे गए दोनों बेड टूटे पड़े हैं और उन पर गद्दे तक नहीं हैं। दिनभर बस चलाने के बाद थककर लौटने वाले चालकों के लिए यहां आराम की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रधान हेमराज ने बताया कि रेस्टरूम करीब पांच साल से इसी बदहाल स्थिति में है। मरम्मत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर कई बार विभाग के समक्ष मांग रखी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चालकों को पर्याप्त आराम नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि कई चालक मजबूरी में किराए के कमरे लेते हैं, जबकि कुछ बसों में ही रात गुजारकर ड्यूटी पूरी कर रहे हैं।
चालकों के मुताबिक लंबी ड्यूटी के बाद पर्याप्त आराम महज सुविधा नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी जरूरत है। ऐसे में रेस्टरूम में सांप का निकलना विभाग के लिए चेतावनी से कम नहीं है।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि रेस्टरूम की स्थिति के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द मरम्मत करवाकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें