चंबा। सिल्लाघ्राट के मसुआ गांव में एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद व्यक्ति बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की हालत में काफी सुधार है।
जानकारी के अनुसार ओंकार सिंह निवासी मसुआ अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान घास में सांप ने उसे डस लिया। इसकी वजह से वह बेहोश हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि व्यक्ति का इलाज चल रहा है।