फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयल पंचायत के साथ लगते जंगल में देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत आयल के साथ लगते जंगल में देवदार के दर्जनों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद डीएफओ सलूणी ने आरओ की अध्यक्षता में टीम को मौके पर जांच के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी केअनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने ऑयल पंचायत के साथ लगते जंगल में देवदार के दो दर्जन से अधिक पेड़ कटे हुए पाए। इसके बाद लोगों ने मौके पर फोटो खिंचकर इस संबंध में डीएफओ सलूणी को लिखित में शिकायत की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएफओ सलूणी ने आरओ और बीओ की अध्यक्षता में टीम को मौके की स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना कर दिया है। काटे गए पेड़ों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कितने पेड़ कटे हैं।
विज्ञापन

इसके बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी। साथ ही पेड़ों को काटने वाले वन काटुओं का भी टीम प्रयास करेगी। उल्लेखनीय है कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध कटान के मामले सामने आ रहे हैं।
इससे पहले सलूणी में देवीकोठी में भी अवैध कटान का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में डीएफओ सलूणी ने वन रक्षक को सस्पेंड कर दिया था। जबकि बीओ और आरओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वनमंडलाधिकारी सलूणी अशोक कुमार ने बताया कि जंगल में देवदार के अवैध कटान की शिकायत मिली है। इस संबंध में आरओ और बीओ को जंगल में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें