चंबा। डुग और चांजू पंचायत में सर्पदंश के मामले सामने आए हैं। इसमें एक महिला और बुजुर्ग को खेतों में काम करते समय सांप ने डस लिया। दोनों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
डुग पंचायत में 25 वर्षीय महिला जोकि खेत में काम कर रही थी, उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
इसके साथ ही उसे भर्ती कर लिया। जबकि दूसरे मामले में चांजू पंचायत में पचास साल के एक व्यक्ति को खेत में काम करते सांप ने डस लिया।
उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि दोनों लोगों का उपचार चल रहा है।