फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी अस्पताल के पास सड़क पर चट्टानें गिरने से चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
चंबा-मलूणा सड़क मार्ग के कार्य के दौरान सड़क पर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। टीबी अस्पताल के पास निर्माणाधीन सड़क से बड़ी-बड़ी चट्टानें मुख्य सड़क पर गिरने से चार गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी में भी एक चट्टान दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। गनीमत यह रही कि उस समय अंदर कोई भी मौजूद नहीं था। हादसा शनिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। टीबी अस्पताल के पास सूही-मलूण सड़क का निर्माण कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान बड़ी-बड़ी चट्टानें भी मलबे के साथ निकल रही हैं। इन चट्टानों को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखा जा रहा है। जिस कारण शनिवार को सुबह के समय एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने सड़क निर्माण कार्य स्थल का भी जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि टीबी अस्पताल के पास सड़क पर चट्टानें गिरने से खड़ी गाड़ियों को नुकसान हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें