फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आग से कोयला बन गए 50 चीड़ के पेड़ों के स्लीपर

Sun, 02 Jun 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के मंगला में जंगल में लगी आग से जली कॉर्पोरेशन की लकडी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। वन निगम को अपने ठेकेदार के कारण आर्थिक घाटा उठाना पड़ सकता है। आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण चंबा-जोत मार्ग पर शनिवार को जंगल में लगी आग से निगम की लकड़ी भी जल गई।
विज्ञापन

चीड़ के कई पेड़ों के स्लीपर आग में जलकर कोयला बन गए। ठेकेदार को यह पहले से मालूम था कि मौजूदा समय में फायर सीजन चला हुआ है। ऐसे में जंगल में आग लगने की संभावना भी अधिक है। ऐसे में ठेकेदार ने पेड़ काटने के बाद लकड़ी को किसी सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा, जबकि जहां पेड़ काटे वहां ही उनके स्लीपर बनाकर रख दिए। यही कारण रहा कि जब शनिवार को जंगल में आग लगी तो लॉट के तहत काटे गए पेडों की लकड़ी भी उसमें जल गई। रविवार को ठेकेदार की लेबर ने जली की लकड़ी को सड़क पर इकट्ठा किया। अब देखना होगा कि वन निगम इस आर्थिक नुकसान को लेकर ठेकेदार पर कितना जुर्माना लगाता है। चंबा-जोत मार्ग के विस्तारीकरण कार्य के लिए करीब 50 चीड़ के पेड़ों को काटा जाना था। वन विभाग ने इन पेड़ों की निशानदेही करके लॉट बनाया और वन निगम के सुपुर्द किया। वन निगम ने अपने ठेकेदार को पेड़ों को काटने का ठेका दिया, लेकिन लकड़ी निगम के डिपो में पहुंचने से पहले ही खराब हो गई। उधर, वन खंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि चंबा-जोत मार्ग पर जंगल में आग लगी थी। इसे बुझाने के लिए वन कर्मी देर रात तक डटे रहे। इस आग में वन निगम की लकड़ी भी जली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें