फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 24 घंटे बाद खुला सियुंर-होली वैकल्पिक मार्ग

Wed, 01 May 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। सियुंर-होली वैकल्पिक मार्ग 24 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। इसके चलते क्षेत्र की 14 पंचायतों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यह मार्ग मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे भारी भूस्खलन होने के कारण बाधित हो गया था। सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंची। मशीनरी के जरिये मलबे को हटाया गया और बुधवार को 12:00 बजे ही मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। गौरतलब है कि खड़ामुख-होली मुख्य मार्ग पिछले करीब 17 दिनों से बंद पड़ा है। सियुंर-होली मार्ग ही वर्तमान में आवाजाही का जरिया बना हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते यहां भारी-भरकम भूस्खलन हो गया था। इसके चलते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाल करने में सफलता हासिल की है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि मार्ग को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें