फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इतिहास विषय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Wed, 01 May 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भूरी सिंह संग्रहालय में शैक्ष​णिक भ्रमण के दौरान लिल्ह कोठी कॉलेज के विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के इतिहास विषय के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान इतिहास विभाग के प्रोफेसर अनित कुमार ने अगुवाई की।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों ने भूरि सिंह संग्रहालय और चंबा के प्राचीन स्मारक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, चंपावती मंदिर और अखंड चंडी महल का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चंबा राज्य के संग्रहालय, स्मारकों और चंबा रियासत के पुराने अवशेषों के ऐतिहासिक महत्व को जाना और समझा। प्राचार्य डॉ. शिव दयाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थिों के सर्वांगीण विकास के साथ ही छात्रों को अपने इतिहास तथा संस्कृति को जानने का भी मौका मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें