फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पॉलिथीन के इस्तेमाल पर छह दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 22 Jan 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक की टीम ने वीरवार को चंबा शहर और सुल्तानपुर में दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर में दो दुकानदारों और सुल्तानपुर में चार दुकानदारों को पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया और जिनका चालान काटा गया और उनसे 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ने बताया कि शहर के सभी दुकानों की नियमित जांच की जाएगी। आगामी यदि कोई दुकानदार पॉलिथीन का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें