फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल करने पर छह दुकानदारों के काटे चालान

Mon, 04 Aug 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मिंजर मेले में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने छह दुकानदारों से 5,000 रुपये जुर्माना वसूल किया है। अपणो राजस्थान, भूरे भारत, सहित अन्य खाद्य उत्पादों और कपड़े की दुकानों में दबिश देकर टीम ने यह कार्रवाई की। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी कि वे किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें, अन्यथा उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


पीसीबी को जिला प्रशासन की तरफ से मिंजर मेला शुरू होने से पहले आदेश जारी हुए थे कि रोजाना अस्थायी मार्केट का निरीक्षण किया जाए। साथ ही कहा गया कि जो दुकानदार पर्यावरण को दूषित करते हुए नजर आए, उनका चालान काटा जाए। इन्हीं आदेशों की पालना करते हुए पीसीबी कनिष्ठ अभियंता अखिल ठाकुर और उनकी टीम ने अस्थायी मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इसमें छह दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला। पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि छह दुकानदारों के चालान काटे गए हैं, जो भी पर्यावरण को प्रदूषित करेगा, उसके खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें