तीसा (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और चार सब हेल्थ सेंटर सूरज की रोशनी से जगमग होंगे। स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल स्थापित करवाने के लिए एक निजी संस्था आगे आई है।
चुराह विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में सोलर पैनल स्थापित करने के लिए सूची सूची मांगी गई है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से समस्त बीएमओ से इस बाबत सूची तलब की गई है।
चुराह विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ, जरूरी दवाइयां और उपकरणों का टोटा है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि स्वास्थ्य महकमा चाह कर भी कई प्रकार के उपकरण, स्टाफ या दवाइयों की अपने स्तर पर खरीद नहीं कर सकता है। ऐसे में विभाग समय-समय पर विभाग को रिक्त पदों, जरूरी दवाइयों और उपकरणों को लेकर अपनी मांग भेज रहा है। अब निजी संस्था ने पीएचसी और हेल्थ सब सेंटरों में सोलर पैनल स्थापित करने और उपकरणों संबंधी सूची मांगी है। प्रबंधन की ओर से पीएचसी नकरोड़, बौंदेड़ी, जसौरगढ़, बघेईगढ़, झझाकोठी, कल्हेल समेत हेल्थ सब सेंटरों में खुशनगरी, डुगली, देवीकोठी समेत अन्य में सोलर पैनल और जरूरी उपकरणों संबंधी सूची भेजी जा सकती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपन ठाकुर ने बताया कि संस्था की ओर से चुराह की छह पीएचसी और चार सब सेंटरों में सोलर पैनल स्थापित करने और जरूरी उपकरणों की सूची मांगी गई है। पीएचसी और हेल्थ सब सेंटरों में सोलर पैनल स्थापित होने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।