फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दीक्षांत समारोह में आईटीआई प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाण पत्र

Sat, 26 Oct 2024 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम के विजेता को सम्मानित करते मुख्याति​थि।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। आईटीआई भरमौर में शनिवार को 24वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इसमें सिलाई-कढ़ाई, प्लंबर और कंप्यूटर ट्रेड के प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

इन ट्रेडों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार दिए गए। समारोह में घरेड़ पंचायत के उप प्रधान प्यार सिंह मुख्यातिथि थे। आईटीआई के कार्यकारी समूह अनुदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि संस्थान हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने छात्रों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें