फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा सुल्तानपुर वार्ड में दवा निरीक्षक की दबिश, दवाइयों के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में बिकने वाली दवाईयों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने
विज्ञापन

कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को दवा निरीक्षक ने टीम के साथ शहर के सुल्तानपुर वार्ड में दबिश देकर छह दवाईयों के सैंपल भरे। इस दौरा दवाइयों का रिकॉर्ड भी जांचा गया। साथ ही प्रतिबंधित दवाईयों की जांच भी की गई। इस दौरान एक केमिस्ट की दुकान में दवाईयों के क्रय विक्रय के रिकॉर्ड में खामियां पाई गई।
इसको लेकर केमिस्ट को नोटिस जारी किया गया है। केमिस्ट को एक महीने के भीतर इसका जवाब देना होगा। जवाब नहीं देने पर स्वास्थ्य विभाग केमिस्ट के खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है। विभाग की इस कार्रवाई से केमिस्टों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने कार्रवाई के दौरान एंटीबायोटिक के दो, एंजाइम का एक, दर्द निवारक का एक, गेस्टिक की दवाई का एक और सनस्क्रीन क्रीम का सैंपल एकत्रित किया।
विज्ञापन

एकत्रित किए गए दवाओं के सैंपल को स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला में भेजेगा। यश्हां पर दवाईयों की गुणवत्ता जांची जाएगी। यहां से रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन

दवा निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर क्षेत्र से छह दवाईयों के सैंपल भरे गए हैं। एक केमिस्ट के रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई। इसको लेकर केमिस्ट को नोटिस जारी किया गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें