फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाड़ी से आटे, तीसा गोदाम से भरा नमक और दाल का सैंपल

विज्ञापन
तीसा स्थित सीविल सप्लाई के गोदाम से सैंपल भरते खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तीसा ने वीरवार को गुवाड़ी फ्लोर मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभाग ने तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक तीसा भूपिंद्र कुमार ने सबसे पहले गुवाड़ी आटा मिल में दबिश दी। यहां आटे का सैंपल एकत्रित किया गया। इसके बाद टीम सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के गोदाम तीसा में पहुंची। यहां पर टीम ने नमक और सैंपल साबुत मूंग दाल का सैंपल भरा। सैंपलों को सील कर जिला मुख्यालय की विभागीय कार्यालय भेजा जाएगा। यहां से सैंपल जांच के लिए शिमला प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
विभाग के मुताबिक इस कार्रवाई का मकसद राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मिलने वाले सब्सिडी युक्त राशन की गुणवत्ता को जांचना है ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक तीसा भूपिंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को आटा मिल और गोदाम सेतीन सैंपल एकत्रित किए गए है। सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें