चंबा में मिंजर मेले को लेकर भाईयों के लिए मिंजर की खरीदारी करती युवतियां।संवाद
मिंजर मेले से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, सुबह से उमड़ रही भीड़
पूरे चंबा में उत्सव का माहौल, प्रशासन भी मेले की तैयारियों में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। शुभारंभ से पहले शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खासकर युवतियां और अन्य लोग भाइयों के लिए मिंजर की खरीदारी करती नजर आ रही हैं।
पारंपरिक आस्था और भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक मानी जाने वाली मिंजर खरीदने के लिए बाजारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के मुख्य बाजार में सजी दुकानों पर रंग-बिरंगी मिंजर सजाई गई हैं। युवतियां अपनी पसंद के अनुसार भाइयों के लिए मिंजर का चयन कर रही हैं। मिंजर केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भाई की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना का प्रतीक भी है। मिंजर मेले को लेकर पूरे चंबा में उत्सव जैसा माहौल है। बाजार रंग-बिरंगी सजावट से सजे हैं। खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। प्रशासन भी मेले को लेकर आवश्यक तैयारियों में जुटा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मिंजर मेला जिले की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो भाई-बहन के स्नेह, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश देता है। ऐसे में मेले से पहले भाइयों के लिए मिंजर खरीदने की परंपरा आज भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है।