फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहब... बिजली के तारों ने बंजर कर दिए खेत, कैसे पालें परिवार

Fri, 27 Feb 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 80 वर्षीय बुजुर्ग पुन्नू राम ने पठानिया के सामने रखी समस्या
विज्ञापन

बोले- परिवार का कोई सदस्य नौकरी में नहीं, चंबा चप्पल बना कर रहे हैं गुजारा

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। साहब... चंबा से धरवाला तक बिछी 11 केवी बिजली लाइन ने किसानों की मेहनत पर ब्रेक लगा दिया है। खेत बंजर हो चुके हैं। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 80 वर्षीय पुन्नू राम ने यह बात विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के सामने रखी। प्रशासन ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वह चंबा चप्पल के कारीगर हैं। परिवार का कोई सदस्य सरकारी या गैर सरकारी नौकरी में नहीं हैं। महंगाई के दौर में परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कतें हो रही हैं। खेतों के ऊपर से 11 केवी लाइन गुजरने से उनके खेत बंजर हो गए हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष खेतों से 11 केवी लाइन को हटाने या ऊंचा करने की मांग की।
विज्ञापन

कुलदीप पठानिया ने प्रशासन और बोर्ड की विभागीय टीम भेजकर समस्या के समाधान की बात कही। कार्यक्रम में बंदला-फागड़ी पंचायतों के अक्षय जरयाल, नेकी राम, सचिन कुमार, बुद्धि सिंह, यशवंत कुमार ने बताया कि शहर से महज 17 से 20 किमी दूर उनके गांव लौणा, लक्कड़ा, करेरी, कीड़ा, फागड़ी, बदेगा, सिरणा, चडेई, भनोता, सुंदेल, चड़ी सड़क सुविधा से अछूते हैं। इससे बीमार जनों, महिलाओं और बुजुर्गों की मुसीबतें बढ़ रही हैं। कई बार गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई लेकिन आज तक आश्वासन ही मिले। ग्रामीणों को 3 से 5 किलोमीटर का सफर कर मैहला पहुंचने के बाद वाहन से चंबा जाना पड़ रहा है। विस अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को जल्द पूरा करने का प्रयास रहेगे। उन्होंने अधिकारियों को सड़क से अछूते गांवों के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मैहला पंचायत के पूर्व उपप्रधान भुवनेश सिंह कटोच ने बताया कि सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य अधूरा होने से मैहला पुल से मंदिर तक और मैहला पुल से लेकर बंदला मार्ग बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विस अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को सीवरेज लाइन का कार्य पूरा कर टारिंग करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें