संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर सब डिवीजन में विद्युत आपूर्ति की विशेष मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी क दिया है। मई माह की 29 और 31 तारीख को जबकि जून माह में हर मंगलवार 2, 9, 16, 23 व 30 जून को विशेष कार्य मरम्मत के चलते भरमौर उपमंडल में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
यह जानकारी विद्युत बोर्ड चंबा के अधिशासी अभियंता चंबा पवन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि शटडाउन की अवधि में विद्युत लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही उनका रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।