फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आने की बात छिपाकर घर पहुंचें चार युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। रेड जोन दिल्ली से आने की बात छिपाकर चार युवा चंबा आ पहुंचे। इतना ही नहीं, इन युवाओं ने जिले के बार्डर पर तैनात स्टाफ को ऊना से आने की बात कहकर भ्रमित भी किया।
युवाओं की जियो टैगिंग और गहनता से पूछताछ के बाद पोल खुलने पर अब प्रशासन और पुलिस ने उन्हें घरों से दबोच कर संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में भेज दिया है। वहीं, पुलिस विभाग ने युवाओं के खिलाफ भांदंस की धारा 420 और 182 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जिले के चार युवा रेड जोन दिल्ली से जैसे-तैसे ऊना पहुंचें। यहां पर युवाओं ने घर वापसी के लिए झूठी जानकारी देकर घर जाने के लिए पास बनवाया। इसके बाद ये चारों 23 मई 2020 को जिले की सीमा में दाखिल हुए। सीमा पर तैनात टीमों को भी इन्होंने झूठा पास दिखाकर ऊना जिले से आने की बात कही। इसके बाद चारों युवा घरों में पहुंच कर दुबक गए।
जिला प्रशासन ने होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों के लिए तैनात किए कर्मचारियों की कड़ी निगरानी में ही इस बात का पर्दाफाश किया। वहीं, प्रशासन को जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए चारों को होम से संस्थागत क्वारंटीन शिफ्ट कर दिया है। एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर ने पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली रेड जोन से ऊना पहुंचकर झूठा पास बना जिले में दाखिल होकर घरों में दुबके चार युवाओं के झूठ से पर्दा उठ गया है। चारों युवाओं के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें