फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान की सुंदरता बनाए रखने के लिए करें श्रमदान : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त डीसी राणा ने शहर के सभी लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय निकायों और गैरसरकारी संस्थाओं से ऐतिहासिक चौगान से अवांछित घास को निकालने में सहयोग का आह्वान किया है। डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी श्रमदान करने के लिए कहा है। चूंकि इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है, ऐसे में सभी विभाग निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कार्यालय के 90 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ इस कार्य में अपना सहयोग अवश्य दें। विभाग अथवा संस्था के निर्धारित शेड्यूल के अतिरिक्त सहयोग का प्रशासन स्वागत करेगा। श्रमदान सायं चार से छह बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

किस दिन कौन विभाग करेगा काम
पार्षद नगर परिषद वार्ड नंबर-1 सुल्तानपुर और कसाकड़ा वार्ड 27 फरवरी, चौगान और हटनाला वार्ड पार्षद के 28 फरवरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी और जिला पंचायत अधिकारी चंबा राहत एवं पुनर्वास कार्यालय लघु बचत कार्यालय एक मार्च, जिला राजस्व अधिकारी और जिला योजना अधिकारी दो मार्च, नगर परिषद कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय सहित स्वर्णकार संघ तीन मार्च, जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, सहायक पंजीयक सभाएं और सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त चार मार्च को अपने कर्मचारियों सहित चौगान में श्रमदान करेंगे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल चंबा और अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच, वन मंडलाधिकारी वन मंडल चंबा और वन मंडल अधिकारी प्राणी चंबा और विश्व हिंदू परिषद अपने सदस्यों के साथ छह मार्च को सायं 4 से 6 बजे तक श्रमदान करेंगे।
डीसी ने बताया कि सेवा भारती संस्था चंबा और प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष अपने सदस्यों के साथ सात मार्च को चौगान में श्रमदान करेंगे। इसी तरह अन्य सरकारी विभाग और सामाजिक संस्थाएं भी चौगान में श्रमदान करेंगी। इसका समय और दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें