फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पंखे से फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के सुल्तानपुर वार्ड में माई का बाग मोहल्ला में एक युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान लोकेंद्र निवासी मोहल्ला माई का बाग डाकघर सुल्तानपुर के रूप में हुई है। युवक वीरवार को अपने घर में परिवार से अलग अकेले कमरे में सोया हुआ था। शुक्रवार सुबह उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिजनों ने जब जबरन कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर युवक फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुल्तानुपर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी लेने के लिए एएसपी रमन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि युवक के कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी वजह से युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने मामले को सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया है। एसपी अरुल कुुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें