फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में दुकानदार बेलगाम हैं। इस बात का खुलासा विधिक माप विज्ञान की टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान हुआ है। औचक निरीक्षण के दौरान चार दुकानदारों को तय एमआरपी से ज्यादा रेट पर सामान बेचते हुए टीम ने धरा है। टीम द्वारा अब इस मामले में दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

दुकानदारों को सात दिनों के भीतर अपना पक्ष रखना होगा। अगर निर्धारित तिथि के दौरान दुकानदार कार्यालय में उपस्थित नहीं होते है तो उनके केस कोर्ट को भेजे जाएंगे। जबकि उपस्थित होने पर सहायक नियंत्रक द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया जाएगा। दस से 25 हजार तक जुर्माना ज्यादा रेट वसूलने के मामले में किया जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों विधिक माप विज्ञान की टीम ने शहर के साथ लगते क्षेत्र उदयपुर, परेल, बालू व मंगला में औचक निरीक्षण किया था। औचक निरीक्षण के दौरान चार दुकानदार निर्धारित दाम से अधिक वसूलते हुए पाए गए। जिनके खिलाफ टीम ने केस बनाए। वहीं, दूसरी तरफ विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान कल्हेल व बाथरी बाजार में ऐसे दुकानदारों पर भी शिकंजा कसा है जो बिना पास करवाए माप तोल उपकरणों से सामान बेच रहे थे। बहरहाल, इन दुकानदारों को भी नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान चंबा के सहायक नियंत्रक विजयेंद्र सिंह नरयाल ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान चार दुकानदार ज्यादा दाम वसूलते हुए पाए गए। चार दुकानदारों ने अपने माप तोल उपकरण पास नहीं करवाए हैं। मामले में केस दर्ज किए गए। नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय उपस्थिति के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें