चंबा में दुकाननार को नशे को लेकर जागरूक करते राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाककी छात्राएं।स
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से लोगों और दुकानदारों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। दुकानदारों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। इसके साथ ही नागरिकों से नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
प्रधानाचार्य श्रीकला विज ने कहा कि विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी कमलेश शेखरी और ताहिर भी मौजूद रहे। संवाद
चंबा में दुकाननार को नशे को लेकर जागरूक करते राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाककी छात्राएं।स