फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी बाजार में दुकान के ताले तोड़ने का चोरों ने किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी बाजार में चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया। गनीमत, रही कि ताला तोड़ने की आवाज सुन दुकानदार बाहर निकल आया। दुकानदार को बाहर आता देख चोर वहां से फरार हो गए। दुकानदार संजीव सूरज ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद पुलिस में भी शिकायत पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार आधी रात दो बजे के करीब कोटी बाजार में संजीव सूरज की दुकान के ताले तोड़ने का चोरों ने प्रयास किया। इसी दौरान बाजार में दुकानदार ने बाहर आवाज सुनी तो वहां से चोर रात के अंधेरे में फरार हो गए।
संजीव सूरज ने बताया कि कोटी बाजार में बीते कुछ दिन पूर्व अनिल कुमार की दुकान, बीते माह यशपाल हार्डवेयर की दुकान, राजू, अजय, गुड्डू, पवन, बंटू, काकू, सलीम की दुकानों के ताले भी तोड़ने के प्रयास चोरों ने किए हैं। ऐसे में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें