फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककियां नाला के समीप 50 मीटर खाई में लुढ़की कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पनेला मार्ग पर ककियां नाला के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि गाड़ी चालक को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा रविवार देर रात को पेश आया। यहां इलाज के दौरान घायल पवन कुमार पुत्र भगत राम राम निवासी गांव भुज्जा डाकघर तहसील चंबा ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पवन कुमार को गंभीर चोटें आई थी। जबकि चालक अनिल कुमार पुत्र सर्वदयाल गांव भुज्जा डाकघर उटीप तहसील, चंबा को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मृतक और घायल आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को अनिल और पवन गाड़ी लेकर अपने घर भुज्जा जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनिल गाड़ी चला रहा था। जैसे ही गाड़ी ककियां नाले के समीप पहुंची तो चालक अनिल ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हादसे के दोनों घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सकों ने दोनों घायलों को दाखिल कर लिया। हादसे में पवन को गंभीर चोटें आई थी। सोमवार को सुबह के समय पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और रिपोर्ट तैयार की। मगर दोपहर बाद हादसे में घायल पवन कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें