फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिवम इलेवन और चंबा डोमिनेट ने दर्ज की जीत

Wed, 27 Nov 2024 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में शिवम इलेवन की टीम ने करियां को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन

इस मैच में करियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128 रन बनाए। उनकी ओर से रज्जत ने 27 और अबू ने 26 रन का योगदान दिया। शिवम इलेवन के विजय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवम इलेवन ने सात विकेट खोकर 129 रन बनाकर जीत हासिल की।
दूसरे मैच में चंबा डोमिनेट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्रम्मण को 38 रन से हराया। चंबा डोमिनेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 195 रन बनाए। टीम के इशू ने धुआंधार पारी खेलते हुए 87 रन बनाए, जबकि विशाल ने 61 रनों का अहम योगदान दिया। जवाब में द्रम्मण की टीम 157 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा और दर्शकों ने भी इन रोमांचक मैचों का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें