फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिवम इलेवन और गैहरा ने जीते मुकाबले

Wed, 26 Aug 2026 09:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को शिवम इलेवन और गैहरा की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में शिवम इलेवन ने उदयपुर की टीम को 19 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में गैहरा ने कूकड़ी इलेवन को 31 रन से मात दी।
पहले मुकाबले में शिवम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। विवेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन की पारी खेली, जबकि सन्नी ने 26 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। उदयपुर की ओर से कृष्ण शर्मा ने 60 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में गैहरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कूकड़ी इलेवन की टीम 91 रन पर सिमट गई। इस तरह गैहरा ने 31 रन से मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दोनों मुकाबलों के परिणाम की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें