चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत पहला प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला। इस मैच में शिव शक्ति की टीम ने ड्रीम बॉयज की टीम को दो विकेट से हराया। इस जीत के साथ शिव शक्ति की टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच में ड्रीम बॉयज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 128 रन बनाए। इसमें फैजी ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें मोनू ने सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली।