फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नौकरी चाहिए तो 11 को आएं गरनोटा, 800 पदों पर होगी भर्ती

Fri, 07 Nov 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा के प्रांगण में 11 नवंबर को निजी कंपनी सुजुकी मोटर द्वारा 800 युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा। आईटीआई के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर पंचम कुमार के अनुसार इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 26 वर्ष हो।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, पेंटर, ट्रैक्टर मेकेनिक, ऑटोमोबाइल, टर्नर, प्लास्टिक प्रोसेसर ऑपरेटर ट्रेड के युवा इसमें चुने जाएंगे। 10वीं कक्षा में 40 प्रतिशत और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोर्स में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होना अनिवार्य है।
चयनित युवकों को एक वर्ष के लिए अप्रेंटिसशिप पर रखा जाएगा। उन्हें कंपनी द्वारा मासिक 18,400 रुपये का वेतन, सब्सिडी वाला भोजन, मेडिकल इंश्योरेंस, जूते और यूनिफॉर्म प्रदान किया जाएगा। प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज़ 10वीं और आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, उसे पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10:00 बजे राजकीय आईटीआई के प्रांगण में उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें