फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऊना में खराब हो गई शिमला-बैरागढ़ रूट की बस

Fri, 06 Oct 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। शिमला- बैरागढ़ रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सवारियों की दुश्वारियां बढ़ाने का काम कर रही है। बस का सप्ताह में एक बार बीच राह हांफना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

बीते वीरवार को शिमला से बैरागढ़ रूट पर 30 सवारियों को लेकर रवाना हुई निगम की बस रात 2:00 बजे ऊना में खराब हो गई। बस खराब होने से सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालक-परिचालक ने अपने स्तर पर मरम्मत करने का प्रयास किया, लेकिन बस स्टार्ट न होने पर दूसरी बस को मंगवाया गया। दो घंटा इंतजार करने के बाद दूसरी बस पहुंचने पर सवारियां गंतव्य की ओर रवाना हुईं। लोगों ने निगम प्रबंधन से लंबे रूटों पर नई एचआरटीसी बसें भेजने की मांग उठाई है।
सवारियों में मीना देवी, कुशल कुमार, जगदीश, मनोज कुमार, रोशन लाल, मनीष, ललिता देवी, शीला कुमारी और ज्योति देवी ने कहा कि कि बस बीच रास्ते में खराब होने पर उन्हें दो घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। कहा कि लंबे रूटों पर चलने वाली निगम की बसों की बदहाल स्थिति लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही है। सवारियां टिकट की एवज में पूरे पैसे अदा करती हैं। ऐसे में खटारा बसों के बीच राह खराब होना उनकी मुसीबतें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि तकनीकी खराबी आने से ऊना में बस खराब हुई थी। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया गया। नई बसें आते ही इस रूट पर भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें