हुडान भुटोरी से प्रधान पद पर रोचक रहा मुकाबला
शेर सिंह को 130 मत और कर्म चंद को मिले 126 मत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जिले के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी में लोकतंत्र का उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 9 पंचायतों में हुए मतदान के परिणाम वीरवार देर रात को घोषित हुए।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना का दौर देर रात तक चला। इसके बाद विजेताओं के नामों पर मुहर लगी। ग्राम पंचायत हुडान भुटोरी से प्रधान पद के प्रत्याशी शेर सिंह को 130 वोट मिले। उन्होंने रोचक मुकाबले में 4 मत से कर्म राम को हराया। उप प्रधान देव राज को 168 मत मिले। उन्होंने प्रेम राज को 71 मत से हराया। ग्राम पंचायत धरवास से प्रधान पद बिलो कुमारी को 271 वोट मिले उन्होंने 71 मतों से अनीता कुमारी को हराया है। उप प्रधान पद के लिए खेम राज को 300 मत मिले। उन्होंने अश्वनी कुमार को 107 मतो से मात दी। ग्राम पंचायत कुमार से प्रधान पद के प्रत्याशी रूप सिंह को 214 मत मिले। उन्होंने 61 मतों से प्रेम सिंह को हराया। उप प्रधान राम सिंह को 196 वोट मिले। उन्होंने अपने विरोधी प्रेम सिंह को 37 वोट से हराया। ग्राम पंचायत लुज से प्रधान पद रजनी हरियान को 235 मत मिले। उन्होंने 15 मतों से अनीता को हराया। वहीं, उप प्रधान पद के प्रत्याशी पान राज को 369 वोट मिले। उन्होंने चैन सिंह को 99 वोट से मात दी। ग्राम पंचायत किलाड से प्रधान पद की प्रत्याशी सुनीता को 276 वोट मिले। उन्होंने 28 वोट से कमला कुमारी को हराया। उप प्रधान पद के प्रत्याशी जितेंदर को 307 वोट मिले उन्होंने जगदीश को 114 वोट से मात दी।