फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शशि को मिला भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी से यात्रा का मौका

Mon, 24 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा में लक्की ड्रॉ का पहला इनाम निकला, टिकट नंबर 408 बना विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के पहले सप्ताह के लिए टिकट नंबर 408 शशि कपूर पुत्र कुल प्रकाश ग्राम और डाकघर सियूर तहसील भरमौर को विजेता घोषित किया गया है।
विजेता को भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी के माध्यम से यात्रा करने का अवसर मिलेगा। एसडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त से 19 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। यात्रा अवधि के दौरान प्रत्येक सप्ताह रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। प्रत्येक सप्ताह लक्की ड्रॉ के माध्यम से चयनित विजेता को भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी से यात्रा करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के लिए टिकट की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक श्रद्धालु एवं आमजन लक्की ड्रॉ की टिकट उपमंडल अधिकारी कार्यालय भरमौर और तहसील कार्यालय होली से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टिकट खरीदने की सुविधा क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ का आयोजन रेड क्रॉस की जनसेवा एवं मानवीय गतिविधियों के लिए सहयोग जुटाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भरमौर पहुंचते हैं और इस लक्की ड्रॉ के माध्यम से उन्हें रेड क्रॉस की सेवा गतिविधियों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें