फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीखा मोड़, खिसके पत्थर, जान हथेली पर रखकर सफर

Sun, 17 Nov 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर-थल्ला-चौबिया मार्ग पर हादसे को न्योता देता टूटा डंगा। संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही कभी भी आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। क्योंकि छह महीने पहले भरमौर-थला-चौबिया मार्ग जो डंगा गिर गया था। उस स्थान पर अभी तक विभाग नया डंगा नहीं लगा पाया है। ऐसे में वहां दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

बस सहित अन्य बड़े वाहनों को वहां से गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है। थला के पास तीखे मोड़ के साथ सड़क का डंगा गिरा हुआ है। इसकी वजह से बस चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी वहां से गुजरते समय हो रही है। सवारियों से भरी बस का टायर जरा सा भी सड़क से बाहर गया तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासी चुन्नी लाल, केवल, गगन, महिंद्र, सुनील, सूरत, पवन कुमार और अजय कुमार ने बताया कि जहां पर सड़क का डंगा गिरा है। वहां पर सड़क काफी तंग हो चुकी है। समय रहते सड़क का गिरा हुआ डंगा ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा होने पर लोक निर्माण विभाग पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा। इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि गिरे हुए डंगे को शीघ्र लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया डंगा लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही डंगा लगा दिया जाएगा।
विशाल चौधरी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें