फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका के सात गांवों में तीन सप्ताह से अंधेरा

Fri, 13 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र के सात गांवों में तीन सप्ताह से ब्लैक आउट है। बिजली की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड में अंधेरे में रहना पड़ रहा है। गंभीर, उपला गंभीर, राख, बजमोता, गोट और जिल्हो और अन्य गांवों में तीन सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। इन गांवों को बिजली आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। जिसे ठीक करने के लिए बोर्ड की तरफ से उचित कदम नहीं उठाए जा रहे। इसका खामियाजा वहां रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण अनिल, प्रकाश, वनित शर्मा, सुधीर, तिलक, मीना, रोशन, दीपक, महिंदर कुमार, रिया शर्मा और रवि दत्त ने बताया कि बिजली न होने से मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। परीक्षाओं के समय में बच्चे मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं।
इससे उनकी पढ़ाई और वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन और बोर्ड से मांग की है कि खराब हो चुके ट्रांसफार्मर को या तो बदला जाए या उसकी मरम्मत करवाई जाए। उधर, बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता रविंद्र जरियाल ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो खराब हो चुका है, उसे जल्द बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें