फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सात नायब तहसीलदार और सात पटवारियों को तीन माह के लिए तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 14 सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन माह के लिए पुनः सेवा में लेने के आदेश जारी किए हैं। इनमें सात नायब तहसीलदार और सात पटवारियों को जिले के भरमौर, डलहौजी, चुराह, पांगी, सलूणी, भटियात और होली क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों को केवल लंबित मामलों के निपटारे की जिम्मेदारी दी गई है और अन्य विभागीय कार्यों में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने तय किया है कि नायब तहसीलदार प्रति सप्ताह 15 सीमांकन और पांच भूमि विभाजन मामलों का निपटारा करेंगे, जबकि पटवारियों को प्रति सप्ताह कम से कम पांच सीमांकन और तीन विभाजन मामलों का समाधान करना होगा। हर शुक्रवार को एसडीएम द्वारा उनकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा ने बताया कि इन अधिकारियों का कार्यकाल प्रारंभिक रूप से तीन माह के लिए रहेगा। कार्य संतोषजनक होने पर कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें