फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा के सात चिकित्सकों को पदोन्नति

Fri, 13 Nov 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिंजर मेले में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पूरी हुई डीपीसी प्रक्रिया, चिकित्सकों को मिले नए पदनाम
विज्ञापन

लंबे समय से अटकी पदोन्नति मिलने से चिकित्सकों में खुशी, प्राचार्य बोले- इससे बढ़ेगा मनोबल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के सात चिकित्सकों की लंबित पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पात्र चिकित्सकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। इनमें डॉ. सूर्या और डॉ. सलोनी भी शामिल हैं।
पदोन्नति का मामला अगस्त में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चंबा दौरे पर उठा था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के साथ करीब दो घंटे बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। चिकित्सकों ने बताया था कि आवश्यक अनुभव और पात्रता पूरी होने के बावजूद पदोन्नति के मामले लंबे समय से लंबित हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने डीपीसी की प्रक्रिया पूरी करवाकर पात्र चिकित्सकों को पदोन्नति देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर पदोन्नति आदेश जारी किए गए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पात्र चिकित्सकों को पदोन्नति दी गई है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए और उत्साह से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें