फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बुकिंग पर सर्वर डाउन का संदेश, ब्लैक में 1500 से 2000 में मिल रहा घरेलू सिलिंडर

Thu, 09 Apr 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुकिंग नंबर डायल करने पर आ रहा चार घंटे बाद का दोबारा प्रयास करने का मेसेज
विज्ञापन

थक-हारकर लोगों को मजबूर होकर ब्लैक में ही खरीदना पड़ रहा है महंगा सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ब्लैक में 1500 से 2000 रुपये देने पर तुरंत घरेलू गैस सिलिंडर मिल रहा है जबकि मोबाइल से बुकिंग करवाने पर चार घंटे बाद दोबारा संपर्क करने का संदेश मिल रहा है।
जरूरतमंद उपभोक्ता बुकिंग के लिए बार-बार फोन पर पर निराश होकर ब्लैक में महंगे दाम पर सिलिंडर लेने को मजबूर हैं। हैरानी इस बात की है कि करियां से लेकर शहर तक चल रहे इस अवैध धंधे को रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण विभाग अपनी आंखें मूंद कर बैठा है। यही वजह है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी अपनी मनमर्जी कर ब्लैक में सिलिंडर बेच रहे हैं। इससे वे तो मोटी कमाई कर रहे हैं लेकिन आम उपभोक्ताओं की जेब पर चूना लग रहा है। अमीर लोग ज्यादा पैसे देकर ब्लैक में उसी समय सिलिंडर ले जा रहे हैं। इससे उन्हें खासा फर्क भी नहीं पड़ रहा है। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले लोगों को ब्लैक में इतना महंगा सिलिंडर खरीदना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में संजय शर्मा, अजय कुमार, प्यार सिंह, सुरेंद्र, महिंद्र सिंह, सूरज, केवल और मनीष कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी के बाहर यह गोरखधंधा सरेआम चलाया जा रहा है लेकिन कोई भी इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस बात का अलाप अलापना कि सिलिंडरों की कमी चल रही है, यह सरासर गलत होगा। ब्लैक में बेचने के लिए कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि इस दिशा में तुरंत कार्रवाई की जाए। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द ही इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें