फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कलपुर्जों की कमी ने थामी बसों की रफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा डिपो की कई बसों कलपुर्जों की कमी के कारण सड़कों पर फांक रहीं धूल
विज्ञापन

रूट प्रभावित होने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग झेल रहे हैं परेशानियां
सुंगल, कैला, सिढकुंड, कियाणी, पुखरी और बनीखेत में खड़ी है खराब बसें
एक बस से निकालकर दूसरी में कलपुर्जे लगाकर दी जा रही हैं सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कलपुर्जों की कमी से चंबा डिपो की कई बसें सड़कों पर धूल फांक रही हैं। बीते सात दिनों से कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्कशॉप में हालात इतने खराब हैं कि मेकेनिकों को जुगाड़ का सहारा लेना पड़ रहा है। नाम न छापने की शर्त पर मेकेनिकों ने बताया कि नई सप्लाई न होने के कारण एक बस से कलपुर्जे निकालकर दूसरी में लगाए जा रहे हैं। इससे न केवल बसों की हालत और बिगड़ रही है, बल्कि सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सुंगल, कैला, सिढकुंड, कियाणी, बनीखेत और पुखरी जैसे क्षेत्रों में कई सरकारी बसें खराब खड़ी हैं। इन इलाकों में बस सेवा ही लोगों का सहारा है। ऐसे में बसों के ठप होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो बसें किसी तरह सड़कों पर चल भी रही हैं, उनकी हालत भी दयनीय है। कई बसें रास्ते में ही हांफने लगती हैं। यात्रियों को बीच सफर में ही उतरना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्कशॉप में तैनात मेकेनिकों ने बताया कि वे पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन जरूरी कलपुर्जों की कमी से बसों को ठीक करना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना स्पेयर पार्ट्स केवल अस्थायी समाधान ही किए जा सकते हैं। स्थानीय यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि जल्द कलपुर्जों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि कुलपूर्जो की डिमांड भेजी है। जल्द ही सप्लाई पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


मरम्मत के इंतजार में खड़ी हैं 40 बसें
चंबा डिपो में कुल 150 बसें है। इनमें सौ बसें सेवाएं दे रही हैं। दस बसें विभिन्न जगहों पर खराब खड़ी हैं। चालीस बसें बस स्टैंड में मरम्मत के इंतजार में धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें