फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे ठप रहा सर्वर, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के ओपीडी ब्लॉक में 24 घंटे इंटरनेट सर्वर ठप रहा। इसकी वजह से मरीजों को टेस्ट और अपनी पर्ची बनवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर बारह बजे अचानक ओपीडी ब्लॉक का सर्वर बंद हो गया जिसकी वजह से मरीजों की ऑनलाइन पर्ची नहीं बन सकी।
विज्ञापन

मरीजों की पर्चियों को ऑफलाइन प्रक्रिया से बनाया गया। इसके साथ ही मरीजों को अपने टेस्ट करवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। सर्वर ठप होने की वजह से मरीज ऑनलाइन टेस्ट शुल्क जमा नहीं करवा पाए। सर्वर बंद होने की वजह से जब मरीजों के टेस्ट नहीं हुए तो मरीज मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के पास अपनी समस्या को लेकर पहुंच गए। प्रबंधन ने मरीजों की समस्या का समाधान करने के लिए स्टाफ को ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाने के आदेश जारी किए। मंगलवार दोपहर एक बजे से लेकर बुधवार दोपहर बारह बजे तक ऑफलाइन ही मरीजों की पर्चियां बनाने के साथ टेस्ट का शुल्क काटा गया। सर्वर दुरुस्त होने के बाद ही ऑनलाइल प्रक्रिया शुरू हो पाई।
सर्वर बंद होने की वजह से मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी में मरीजों को मुफ्त दवाइयां लेने में भी परेशानी पेश हुई। हालांकि, डिस्पेंसरी में तैनात स्टाफ ने मरीजों का ऑफलाइन रिकॉर्ड दर्ज कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी। तीमारदारों और मरीजों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की समस्या न आए, इसको लेकर पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि इंटरनेट सर्वर बंद होने की वजह से ऑनलाइन शुल्क और पर्ची बनाने में समस्या हुई लेकिन मरीजों को कोई समस्या न आए, इसके लिए ऑफलाइन प्रक्रिया आजमाई गई। समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें