फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपी ने नौकर को पीटा

Fri, 20 Sep 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपी भतीजे पर अब चाचा के नौकर को पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोपी पर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस थाना तीसा में देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
पीड़ित जगदीश पुत्र नंदलाल गांव दुनाली डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि चार वर्षों से वह मंगली निवासी बसंत सिंह के घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। 19 सितंबर को करीब डेढ़ बजे जब घर पर अकेले थे तो अचानक मान सिंह वहां आ पहुंचा। आरोपी उनके साथ बेवजह लड़ाई-झगड़ा कर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने उन्हें कुल्हाड़ी से हमला करने की भी धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस थाना तीसा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। उधर, डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें